मौसम क्रिकेट फिल्म रिव्यू महिला वर्ल्ड कप स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल राजनीति विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

अटल पार्क के लोकार्पण को हम सब उत्सव के रूप में मनायेंगे – उप मुख्यमंत्री

On: September 5, 2025 7:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---

उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारवार्ता में विकास कार्यों पर किया संवाद

अटल पार्क के लोकार्पण को हम सब उत्सव के रूप में मनायेंगे – उप मुख्यमंत्री

प्रदेश में तीन हजार डॉक्टरों सहित होगी 30 हजार चिकित्सा कर्मियों की भर्ती

रीवा  राजनिवास सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले और प्रदेश के विकास कार्यों पर पत्रकारों से संवाद किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 अक्टूबर को अटल पार्क सिविल लाइन का भव्य लोकार्पण किया जायेगा। इस समारोह में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपने स्वर का जादू बिखेरेगें। रीवा को मिलने वाली हर उपलब्धि को हम सेलीब्रोट करते हैं। फ्लाई ओवर तथा अटल पार्क की उपलब्धि को कैलाश खेर को मोहक गानों से सेलीब्रोट किया जायेगा। अटल पार्क के लोकार्पण को हम सब उत्सव के रूप में मनायेंगे। 


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती शीघ्र ही की जा रही है। इनमें तीन हजार डॉक्टर शामिल हैं। पर्याप्त संख्या में डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ मिल जाने पर जिला मुख्यालय के अस्पतालों और सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाएें बेहतर होगीं। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में उत्कृष्ट उपचार सेवाओं का केन्द्र बनता जा रहा है। यहां तीन गरीब महिलाओं का आयुष्मान कार्ड योजना से ह्मदय की बाईपास सर्जरी सफलतापूर्वक की गयी है। मैंने इन महिलाओं से जब भेंट की तो उनके चेहरे के संतोष और कृतज्ञता के भाव छलक रहे थे। इस हास्पिटल में 150 से अधिक रोगियों की एन्जियोग्राफी, एन्जियोप्लास्टी हर माह होती है। अस्पताल में एक अतिरिक्त कैथलैब मशीन शीघ्र ही उपलब्ध करायी जा रही है। कैंसर के उपचार के लिए 32 करोड़ रूपये की लागत से लीनेक और कैटस्कैन मशीनें मंजूर कर दी गयी हैं। इससे कैंसर की जांच और उपचार की पूरी सुविधा रीवा में हो जायेगी। 


पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 अक्टूबर को रीजनल इंडस्ट्री कानक्लेव का आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा में कर रहे हैं। इससे रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य में भारी मात्रा में औद्योगिक विकास के लिए निवेश होगा। रीवा में फूडपार्क, आईटीपार्क का भी शीघ्र निर्माण शुरू होगा। इनमें हजारों व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलेगें। एयरपोर्ट का भी शीघ्र शुभारंभ होने वाला है। रीवा से भोपाल और इंदौर के साथ-साथ हैदराबाद के लिए भी सीधी विमान सेवा के प्रयास किये जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में सिचाई परियोजनों के लिए 4 हजार करोड़ रूपये के टेंडर हाल ही में हुए हैं। बहुती नहर के लिए भी 1500 करोड़ रूपये मंजूर किये जा रहे हैं। इससे जिले के सिचाई का रकवा 3 लाख एकड़ से बढ़कर 9 लाख एकड़ हो जायेगा। जिले में तेजी से समृद्धि आयी है। इस समृद्धि का लाभ तभी मिलेगा जब हम युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचा लें। नशीले पदार्थों के अवैध करोबर पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। साथ ही नशामुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान आवश्यक है। नशामुक्ति अभियान सफल होने पर ही भावी पीढ़ी विकास और सफलता के फल का स्वाद ले पायेगी। पत्रकारवार्ता में उप मुख्यमंत्री ने नवीन सर्किट हाउस निर्माण, फोरलेन बाईपास निर्माण, बेला सिलपरा रिंग रोड निर्माण के संबंध में जानकारी दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

4 thoughts on “अटल पार्क के लोकार्पण को हम सब उत्सव के रूप में मनायेंगे – उप मुख्यमंत्री”

  1. If you’re into slots, p8888slot has a fair few to choose from. Tried a few spins and landed a couple of small wins. Nothing life-changing, but entertaining enough. For a spin, go take a look at: p8888slot

    Reply
  2. Gave wwincasino a look and it seems legit. The variety of games is impressive, and the customer service was prompt when I had a question. I enjoyed playing their games a lot. Explore the diversity of their games here: wwincasino

    Reply

Leave a Reply to 888gamevn Cancel reply